फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1136 BDC will elect 14 block cheifs

1136 बीडीसी करेंगे 14 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव

Tue, 06 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
1136 BDC will elect 14 block cheifs
सुल्तानपुर। जिले में 14 क्षेत्र पंचायतों के ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 1136 बीडीसी करेंगे। आयोग की घोषणा के बाद प्रशासन ने मतदाताओं की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रशासन चुनाव व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है।
निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद जिले के 14 विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की रणभेरी बज गई है। आयोग की तरफ से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने पांच जुलाई को ही चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है। 14 विकास खंडों के 1136 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव अपने क्षेत्रों में करेंगे।
प्रशासन ने पांच जुलाई को ही ब्लॉकवार सहायक निर्वाचन अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री व अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14 विकास खंडों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्ति की है। जारी आदेश के मुताबिक अखंडनगर में एक्सईएन सिंचाई पंकज गौतम, बल्दीराय डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, भदैंया में सहायक महानिरीक्षक निबंधक पंकज कुमार सिंह, धनपतगंज में एक्सईएन जलनिगम आरएस यादव, दोस्तपुर में एक्सईएन सिंचाई खंड राम प्रकाश प्रजापति, दूबेपुर में पॉलीटेक्निक के प्रभारी प्राचार्य राजबहादुर सिंह व जयसिंहपुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशंकर यादव को नियुक्त किया है।

इसी तरह कादीपुर में एक्सईएन सिंचाई खंड 49 बाबूलाल, कुड़वार में डीसी एनआरएलएम जीतेंद्र मिश्र, कूरेभार जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, लंभुआ एक्सईएन सिंचाई खंड-दो हर्षेंद्र गुप्ता, पीपीकमैचा एक्सईएन नलकूप खंड जगदीश कुमार, मोतिगरपुर में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार व करौंदीकलां में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरक्षित में तीन अधिकारियों को रखा गया है।
ब्लॉकवार वोटर व आरक्षण
ब्लॉक-वोटर-आरक्षण
अखंडनगर- 84 - अनुसूचित जाति महिला
बल्दीराय- 91 - अनारक्षित
भदैंया - 78 - पिछड़ा वर्ग
धनपतगंज- 81 - अनारक्षित
दोस्तपुर- 65 - पिछड़ा वर्ग
दूबेपुर - 122 - महिला
जयसिंहपुर- 100 - अनारक्षित
कादीपुर - 70 - अनुसूचित जाति
कुड़वार - 102 - महिला
कूरेभार - 101 - महिला
लंभुआ - 79 - अनारक्षित
पीपीकमैचा- 65 - पिछड़ा वर्ग महिला
मोतिगरपुर - 50 - अनारक्षित
करौंदीकलां - 48 - अनुसूचित जाति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed