{"_id":"60da03d18ebc3eccc45f49cf","slug":"113-did-counseling-first-day-sultanpur-news-lko58456167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 113 ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 113 ने कराई काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अवशेष 144 पदों के लिए आयोजित दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन 113 अभ्यर्थियों ने अपने कागजातों की जांच कराई। काउंसिलिंग प्रक्रिया जीजीआईसी के तीन कक्षों में आयोजित की गई।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त 144 पदों के लिए केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग के पहले दिन सोमवार को 113 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें सामान्य श्रेणी के 34, अन्य पिछड़ा वर्ग के 17 व अनुसूचित जाति के 43 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
19 निशक्त अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग में शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुई काउंसिलिंग में केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के तीन कक्ष आरक्षित किए गए थे। सभी कक्षों में दो-दो खंड शिक्षाधिकारियों के साथ शिक्षकों व अनुचरों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
काउंसिलिंग के दूसरे दिन मंगलवार को शेष अभ्यर्थियों को कागजातों की जांच के लिए बुलाया गया है। सोमवार को जीजीआईसी में आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया को संपन्न कराने में बीईओ अश्विनी सिंह, सुशील त्रिपाठी, पटल सहायक अविनाश यादव, शिक्षक जितेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र मौर्य समेत कई लोग लगे रहे।
गर्मी से बेहाल रहे अभ्यर्थी
उमस व गर्मी के बीच काउंसिलिंग प्रक्रिया संचालित की गई। काफी देर तक बिजली कटने की वजह से काउंसिलिंग कक्षों में पंखे भी नहीं चल सके। पसीने से तर-बतर अभ्यर्थी अपनी फाइलें तैयार करने में तल्लीन रहे। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके बच्चे और परिवारीजन भी गर्मी से बेहाल रहे।
अलग से जारी होगी नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि
दो दिवसीय काउंसिलिंग प्रक्रिया के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि अलग से जारी की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।