{"_id":"5af5d7d14f1c1bcf408b4787","slug":"111526061009-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइकों की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइकों की भिड़ंत
Updated Fri, 11 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की जान गई
अमेठी। रानीगंज-बाजार शुकुल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद तीन बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सगे भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
यह हादसा क्षेत्र के देवकली गांव के समीप हुआ। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार युधिष्ठिर शर्मा (22) पुत्र हितलाल व विक्रम शर्मा (23) पुत्र रमाशंकर शर्मा निवासी नोहरेपुर थाना बाजार शुकुल और दूसरी बाइक पर सवार अब्दुला (24) पुत्र नूर उल्ला, नाजिमा बानो (15), नवाब खां (17) (सगे भाई-बहन) व तीसरी बाइक पर सवार समीर (22) पुत्र तुफैल निवासी धरावां थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर व फहेद खां (13) पुत्र शकील निवासी भीखमपुर रानीगंज घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे कि युधिष्ठिर व समीर की मौत हो गई। अन्य घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से नाजिमा, नवाब खां व फहेद खां को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सीएचसी पर घायल अब्दुल्ला ने बताया कि वह और समीर धरावां कुड़वार के रहने वाले हैं। दोनों अलग-अलग बाइक से परिवार के ही नाजिमा और उसके दो भाईयों को बाइक पर बैठाकर भीखमपुर रानीगंज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।