फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सांसद वरुण गांधी बनवाएंगे जिला अस्पताल में बाल रोग विंग

सांसद वरुण गांधी बनवाएंगे जिला अस्पताल में बाल रोग विंग

Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी बनवाएंगे जिला अस्पताल में बाल रोग विंग
बाक्स
विज्ञापन


वरुण गांधी बनवाएंगे जिला
अस्पताल में बाल रोग विंग
क्रासर
10 करोड़ रुपये दिलाने की घोषणा, विंग में होगा 100 बेड का आईसीयू व शोध संस्थान
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। गोरखपुर बाबूराव दास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की हुई मौत की घटना को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को डीएम एवं सीएमओ से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बाल रोग उपचार विंग बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसमें सांसद ने पांच करोड़ रुपया अपनी निधि से देने का पत्र जारी कर दिया है। साथ ही पांच करोड़ रुपया अपने प्रयास से सीआरएस (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत कॉरपोरेट घरानों से दिलाने की घोषणा की है। इस अतिरिक्त मद से विंग को छह माह में पूरी होेने की उम्मीद जताई है। सांसद के मुताबिक इस विंग में एक शोध संस्थान भी होगा जिसमेें बच्चों स्वास्थ्य संबंधी जलजनित व वायु प्रदूषण से फैलने वाली बीमारियों पर काम किया जाएगा। सीआरएस में जमा होने वाली धनराशि से मशीनें खरीदी जाएंगी। बाल रोग उपचार केंद्र में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बच्चों को मुफ्त टीके लगाए जाने की व्यवस्था होगी। अस्पताल परिसर में बच्चों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए एक फॉर्मेसी भी खोली जाएगी। बच्चों के लिए 100 बेड का आईसीयू वार्ड भी बनाया जाएगा। विंग में चौबीस घंटे बिजली, ऑक्सीजन, पानी की आपूर्ति की व्यवस्था होगी। साथ ही बच्चों के लिए विंग से तीन एंबुलेंस भी अटैच होगी। पत्र जारी करते हुए वरुण गांधी ने आशा जताई है कि ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य सांसद भी अपने क्षेत्र के बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाएंगे। सांसद के निजी प्रतिनिधि नसीब ने बताया कि सांसद की ओर से डीएम को पत्र जारी कर दिया गया है। एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद धनराशि किस्तों में जारी हो जाएगी।

इनसेट
डीएम ने की पुष्टि
जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सांसद वरुण गांधी ने जिला अस्पताल में बाल रोग उपचार विंग बनाने के लिए पांच करोड़ रुपया अपनी निधि से देने की बात कही है। कॉरपोरेट घराने से भी सहयोग कराने की बात सांसद ने बताई है। सांसद की अनुमति के बाद सीएमओ को एस्टीमेट तैयार करवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed