{"_id":"598357ca4f1c1b625e8b47ea","slug":"111501779914-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे किनारे मिली युवक की लाश
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे किनारे मिली युवक की लाश
शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोहरामऊ गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पाया गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ नंद कुमार तिवारी की मानें तो युवक नीले रंग का पैंट व बैगनी रंग का फुल शर्ट व बेल्ट पहने था, उसके पैर में जूता-चप्पल नहीं मिला है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।