फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   शिक्षक गिरफ्तार

शिक्षक गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक गिरफ्तार
विधान भवन घेरने जा रहे शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

क्रासर
शाम को मुचलके पर किए गए रिहा
फोटो संख्या-11
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए शिक्षकों को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां सिटी मजिस्ट्रेट ने शाम को शिक्षकों को मुचलके पर रिहा कर दिया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) शिक्षक महासभा के आह्वान पर जिले से लखनऊ जाने के लिए निकले शिक्षकों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर साहब सिंह समेत कई शिक्षक पुलिस को चकमा देकर लखनऊ कूच कर गए। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह समेत कई शिक्षकों को पुलिस विभिन्न स्थानों से लेकर कोतवाली पहुंची। शिक्षकों ने मानदेय की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करने का आह्वान किया था। मंगलवार को शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने मुचलके पर गिरफ्तार शिक्षकों को रिहा करने का आदेश जारी किया। पुलिस हिरासत से छूटे शिक्षकों ने कहा कि सरकार की ओर से मानदेय बंद किए जाने के विरोध में शिक्षक आक्रोशित हैं। प्रशासन ने शिक्षकों की गिरफ्तारी कर निंदनीय कदम उठाया है। संगठन पुलिस प्रशासन के कृत्य की निंदा करता है। वित्तविहीन शिक्षकों की मांगें जायज हैं। सरकार उन्हें दबाना चाहती है। किसी प्रकार का उत्पीड़न वित्तविहीन शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर महामंत्री देवेंद्र पाठक, राजेंद्र कुमार सिंह, रवींद्र कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, श्रीकांत त्रिपाठी, जेपी त्रिपाठी, विकास मिश्रा, विवेक शर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed