{"_id":"593974eb4f1c1b841f8b4577","slug":"111496937707-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिले पांच प्रवक्ता, 20 एलटी ग्रेड टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिले पांच प्रवक्ता, 20 एलटी ग्रेड टीचर
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को मिले पांच प्रवक्ता, 20 एलटी ग्रेड टीचर
विभाग की मांग पर आयोग ने की तैनाती
आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश
दूर होगी सहायता प्राप्त स्कूलों में अध्यापकों की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग को चयन आयोग ने थोड़ी राहत दी है। डीआईओएस की मांग पर आयोग ने विभिन्न विषयों के पांच प्रवक्ता व 20 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करते हुए आवंटित विद्यालय में तत्काल कार्यभार ग्रहण करवाने तथा रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने में अभ्यर्थियों को परेशानी होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
जिले मे संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंधकों की मनमानी रोकने व जिले में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सचिव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने पांच प्रवक्ता व 20 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की है। चयनितों की सूची मिलने के बाद सचिव ने डीआईओएस डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को पत्र भेजकर चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करवाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने अभ्यर्थियों व विद्यालय प्रबंधक को पत्र भेजकर एक हफ्ते में स्कूल में कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। पत्र में अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण करने में विद्यालय प्रबंधक की ओर से सहयोग नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
इनसेट
इन विषयों में नियुक्त हुए शिक्षक
डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र ने रसायन विज्ञान विषय में एक, समाजशास्त्र में दो, अर्थशास्त्र में एक तथा अंग्रेजी विषय के लिए एक प्रवक्ता की नियुक्ति हुई है। इसी तरह गणित विषय में 10 सहायक अध्यापक, अंग्रेजी विषय में तीन, विज्ञान विषय में पांच, जीव विज्ञान विषय तथा कला विषय में एक-एक सहायक अध्यापक की नियुक्ति हुई है।