{"_id":"6016dc398ebc3e08b26513d0","slug":"110-objections-came-for-board-examination-centre-in-sultanpur-sultanpur-news-lko56250772","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के निर्धारिण की अनंतिम सूची पर 110 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के निर्धारिण की अनंतिम सूची पर 110 आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षा के लिए जारी 113 विद्यालयों की अनंतिम सूची को लेकर आपत्तियों का दौर शनिवार की शाम थम गया है।
डीआईओएस कार्यालय में 110 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इसमें केंद्र नहीं बनाए जाने को लेकर सर्वाधिक शिकायतें आई हैं। क्षमता से अधिक छात्र आवंटन को लेकर भी कई आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंची हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी हुई 113 प्रस्तावित केंद्रों की सूची में तमाम खामियां सामने आई हैं। केंद्र नहीं बनने पर प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की ओर से आपत्तियां की गई हैं। धारक क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन के साथ ही दूरी के मानकों का भी पालन कई जगह नहीं किया गया है।
113 माध्यमिक विद्यालयों की प्रस्तावित केंद्र के रूप में सूची जारी की गई है। सूची में पांच राजकीय, 55 अशासकीय सहायता प्राप्त, 51 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय व दो राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को रखा गया है। सूची जारी होने के बाद आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए शनिवार की रात 12 बजे तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
आखिर समय तक डीआईओएस कार्यालय में 110 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
ऑनलाइन आपत्तियों के बाद शिकायतकर्ताओं की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हार्ड कॉपी में शिकायतें रिसीव कराई गई हैं। कई विद्यालयों ने अपने यहां धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
कुछ विद्यालयों ने यह कहा है कि मानक पूरा होने के बावजूद उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। केंद्र नहीं बनने वाले विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों का डीआईओएस कार्यालय में पहुंचना दिन भर जारी रहा।
कराई जाएगी जांच : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में सर्वाधिक आपत्तियां आई हैं। मानक के अनुरूप सारे संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी किसी विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया गया तो उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में व्यवस्था सही पाए जाने पर केंद्र निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी।