फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एआरओ जारी करेंगे मतगणना एजेंटों का पास

एआरओ जारी करेंगे मतगणना एजेंटों का पास

Fri, 17 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
एआरओ जारी करेंगे मतगणना एजेंटों का पास
एआरओ जारी करेंगे मतगणना एजेंटों का पास
विज्ञापन


गौरीगंज। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांति पूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए मतगणना एजेंटों का पास बनाने की कवायद में जुटा है।

आरओ ने सभी उम्मीदवारों से 20 मई तक विधानसभा क्षेत्रवार एआरओ को एजेंटों की फोटो व पहचान पत्र की छाया प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार लगाई गई टेबल के अनुसार प्रति उम्मीदवार पास जारी करेंगे।

23 मई को होने वाली मतगणना को संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार एआरओ/एसडीएम मतगणना एजेंटों का पास जारी करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उम्मीदवारों का गणना के लिए लगाए गए टेबल के अनुसार एक-एक एजेंट का पास जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि सभी उम्मीदवारों को सूचित कर दिया गया है। उन्हें विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना कराने के लिए प्रति टेबल एक एजेेंट का पास बनवाने के लिए उसकी फोटो व पहचान पत्र की छाया प्रति के साथ सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पास बनवाने के लिए सभी उम्मीदवारों को 20 मई तक हर हाल में एआरओ के समक्ष आवेदन करना होगा। इसी के आधार पर सभी उम्मीदवारों के एजेंटों का पास एसडीएम की ओर से जारी किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि आवदेन के बाद सभी का पास जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed