{"_id":"5c59d779bdec22556767fe46","slug":"101549391737-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले के 75 परीक्षा केद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां मंगलवार को अंतिम चरण में रहीं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने दिन भर केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र के स्टॉफ व केंद्र व्यवस्थापक देर शाम तक सिटिंग प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
परीक्षा से पूर्व मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र और परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रों पर पहुंचे अधिकारियों ने सिटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, प्रसाधन, पानी सप्लाई व प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यकताओं का बारीकी से जायजा लिया।
बोर्ड परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत मिलाकर कुल 45,400 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत व व्यक्तिगत मिलाकर 26,908 तो इंटरमीडिएट संस्थागत व व्यक्तिगत मिलाकर संख्या 18,492 है। परीक्षा केंद्र बने वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 75 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,520 कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है।