{"_id":"5a57a3184f1c1b46198b4748","slug":"101515692824-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा समेत चार पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा समेत चार पर धोखाधड़ी का केस
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिला दरोगा समेत चार पर धोखाधड़ी का केस
गौरीगंज। जिले की स्थानीय अभिसूचना इकाई में कार्यरत दरोगा की तहरीर पर बुधवार को गौरीगंज थाने में एक महिला दरोगा समेत चार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देेने का केस दर्ज हुआ है। आरोपी महिला दरोगा की तैनाती इस समय इटावा के महिला थाने में है। मामले की जांच सीओ गौरीगंज करेंगे।
ग्राम सिंगही थाना रोहनिया जिला वाराणसी निवासी सत्येंद्र कुमार स्थानीय अभिसूचना इकाई में उपनिरीक्षक हैं। सत्येंद्र ने 14 सितंबर 2017 को गौरीगंज थाने में तहरीर देकर इटावा के महिला थाने में तैनात दरोगा पर रायबरेली निवासी महेंद्र कुमार व उसके साथियों की मदद से स्वयं को पिटवाने का आरोप लगाया था। दरोगा का कहना था कि ट्रेनिंग के दौरान महिला दरोगा ने उसके साथ मेल-जोल बढ़ाया। बाद में अलग-अलग जगह पोस्टिंग होने के बाद महिला उपनिरीक्षक, उसकी दो बहनें, एक बहन के पति उसे ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देते हैं। दरोगा सत्येंद्र का कहना था कि महिला दरोगा के कहने पर गत 14 सितंबर को उसके जीजा और उनके सहयोगियों ने गौरीगंज में उसकी पिटाई की। मामले में तहरीर देने के बावजूद केस नहीं दर्ज होने पर सत्येंद्र ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर बुधवार को महिला दरोगा, उसकी दोनों बहनों व बहनोई के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी देने व धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। एसओ दीपेंद्र सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच सीओ गौरीगंज करेंगे।