फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   100 km journey in 22 hours

Sultanpur News: 22 घंटे में 100 किमी का सफर

Fri, 31 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
100 km journey in 22 hours
पयागीपुर चौराहे पर लगा जाम
सुल्तानपुर। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर चार दिन से लगने वाला जाम बृहस्पतिवार को बदस्तूर जारी रहा। शहर के पयागीपुर चौराहे से लेकर प्रयागराज की ओर तरफ करीब चार किमी तक बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार पूरेदिन भीषण जाम लगा रहा। इसमें बस, आरक्षित वाहन, निजी वाहन सब फंसे रहे। जाम में फंसे वाहन सवारों ने बताया कि जाम के कारण में पूरी रात वाहन में बैठे रहे।
विज्ञापन

पयागीपुर चौराहे पर पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत में लगी रही। प्रयागराज से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को निकालने के लिए अधिक समय देने बावजूद जाम कम नहीं हुआ। प्रयागराज हाईवे के वाहनों को रोकते ही उनकी कतार फिर चार-पांच किमी तक हो जा रही थी। जाम में फंसे बस चालक रामराज वर्मा ने बताया कि प्रयागराज से 100 किमी की दूरी तय करने में करीब 22 घंटे का समय लग गया है। वाहनों की रफ्तार इतनी कम रही कि औसतन एक घंटे में चार से साढ़े चार किमी की दूरी ही तय हो सकी है।
विज्ञापन

हलियापुर में जाम, सड़क पर बिताई रात
सुल्तानपुर। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर में कूरेभार तिराहे से लेकर हलियापुर तक दो किमी लंबा जाम लगा। जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरी रात उन्होंने अपने वाहन में सड़क पर बिताई है। वह सभी अमेठी के जगदीशपुर के रास्ते यहां तक पहुंचे हैं। उन्हें अब अयोध्या जाना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


लंभुआ में छह घंटे जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
लंभुआ (सुल्तानपुर)। आरक्षित वाहन से परिवार के साथ लंभुआ कस्बे में पहुंचे सिद्धार्थनगर के जगत राम मौर्य (65) ने बताया कि 26 जनवरी की रात को वह घर से निकले थे। 27 जनवरी की रात संगम प्रयागराज पहुंचे थे। बुधवार को स्नान करने के बाद रात 12:00 बजे अयोध्या के लिए निकले। रास्ते में उन्हें रोक दिया गया था। लंभुआ पहुंचने में काफी समय लग गया। लंभुआ-दियरा रोड पर अंडरपास के पास फिर जाम में फंस गए। यहां करीब छह घंटे से जाम में फंसे हैं।

श्रद्धालुओं का जत्था पांच घंटे रुका रहा
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। बिहार से प्रयागराज होकर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार सुबह माधवपुर छतौना गांव के पास करीब पांच घंटे रुका रहा। दो आरक्षित वाहनों पर सवार बिहार के हरपुर जान, थाना मतरक, छपरा निवासी अशोक शाह ने बताया कि रूट परिवर्तित होने से वह मुख्यमार्ग के बजाय बाईपास से माधवपुर छतौना पहुंचे हैं। जनार्दन माथुर, सत्यम माथुर, प्रेमचंद शाह ने बताया कि यात्रा में परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन अब रामलला के दर्शन के बाद ही लौटेंगे।


लाखों रुपये का फुंक रहा ईंधन
सुल्तानपुर। महाकुंभ पर्व से जाम के हालात से वाहनों का लाखों रुपये का डीजल व पेट्रोल बिना जरूरत के फुंक जा रहा है। जिला पंचायत के पास बस मालिक पप्पू शुक्ल ने बताया कि उनकी एक बस गोरखपुर से श्रद्धालुओं को लेकर को लेकर 26 जनवरी को प्रयागराज के लिए निकली थी। बुधवार बस प्रयागराज से श्रद्धालुओं को स्नान कराने के बाद वापस निकली। रास्ते में जाम से बस 22 घंटे बाद सुल्तानपुर पहुंची। बताया कि हजारों रुपये का डीजल बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed