फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   100 acre crop destroyed due to cutting of canal

नहर व माइनर कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 09 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
100 acre crop destroyed due to cutting of canal
कुड़वार (सुल्तानपुर)। सिल्ट सफाई न होने से जिले की नहरों व माइनरों ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात पानी छोड़ते ही औरंगाबाद नहर व सोहगौली माइनर की पटरी कट गई। देखते ही देखते करीब सौ बीघा फसल जलमग्न हो गईं। नहर का पानी गांव में घुस गया। किसानों की सूचना के बाद शनिवार दोपहर बाद कटान को बांधने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

नहरों का पानी अब किसानों की सहूलियत के बजाय मुसीबत बन रहा है। रबी के सीजन में रोस्टर जारी होने के पहले सिल्ट सफाई का कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया था। इस वजह से पानी छोड़ने के बाद नहरों व माइनरों में जगह-जगह कटान होने लगी है। कुड़वार विकास खंड क्षेत्र की औरंगाबाद नहर से कई माइनरें जुड़ी हैं। पहले यहां पानी ही नहीं आया था।
विज्ञापन

किसानों की शिकायतों के बाद शुक्रवार को नहर में पानी छोड़ा गया। नहर में छोड़ते ही औरंगाबाद नहर में देर रात खड़गपुर गांव के पास कटान हो गई। इससे कर्मराज यादव, राजन दीक्षित व अन्य किसानों की करीब 25 बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेत में पानी भर जाने से गेहूं, चना, मटर, सरसों, आलू की फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात पानी बहने से खड़गपुर गांव के देवी प्रसाद दुबे, रमाशंकर दुबे समेत अन्य ग्रामीणों के घरों के आसपास पानी भर गया। शुक्रवार रात ही औरंगाबाद नहर से जुड़ी सोहगौली माइनर में भंडरा-सोहगौली के पास कटान हो गई। कटान से किसानों की करीब 75 बीघा गेहूं, चना, मटर, सरसों, आलू सहित अन्य फसलें डूब गईं।
भंडरा निवासी आनंद मिश्र, सोहगौली निवासी जितेंद्र पाठक, रामहेत, श्रीनारायण समेत अन्य किसानों की फसलों के नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने रात में ही सिंचाई खंड-49 के अधिकारियों को कटान की जानकारी दी लेकिन सुबह तक कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। दोपहर बाद अवर अभियंता पहुंचने पर कटान स्थल को बांधने का कार्य शुरू किया गया।
किसानों का आरोप है कि सिल्ट सफाई का कार्य सही ढंग से करवाया गया होता तो कटान नहीं होती। किसानों ने जिलाधिकारी से नुकसान का मुआवजा दिलाने के साथ ही सिल्ट सफाई के कार्य की जांच करवाने की मांग की है। सिंचाई खंड-49 के अधिशासी अभियंता बाबूलाल ने बताया कि कटान के कारणों का पता नहीं चल सका है। अवर अभियंता को कटान स्थल बांधने की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे जानकारी ली जा रही है।

पानी छोड़ते ही उफनाई पारसपट्टी माइनर
मोतिगरपुर। शारदा सहायक खंड-16 की नहरों में पानी छोड़ते ही लामा बनकठा से निकली पारसपट्टी माइनर में उफान आ गया है। पानी के उफान से माइनर में कटान की आशंका बढ़ गई है। किसान वासुदेव वर्मा, सालिकराम वर्मा, रामतीरथ वर्मा, श्याम बहादुर यादव, रामदेव वर्मा, महेंद्र वर्मा, प्रेम बहादुर यादव समेत अन्य ने मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। अधिशासी अभियंता पंकज गौतम ने बताया कि इस संबंध में अवर अभियंता से जानकारी ली जाएगी। माइनर उफान पर है तो हेड प्वॉइंट से पानी बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed