फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   10 teams imposed to check covid patients at railway and bus stations

कोरोना सैंपलिंग के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर लगाईं 10 टीमें

Wed, 17 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 teams imposed to check covid  patients at railway and bus stations
सुल्तानपुर। मुंबई, केरल और दिल्ली से आने वालों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी थर्मल स्कैनिंग व एंटीजन जांच के लिए लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में बाहर से आने वालों की जानकारी देने की जिम्मेदारी आशा बहू और एएनएम को दी गई है। फिलहाल जिले में अभी तक बाहर से आने वालों में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रतिदिन ट्रेन या बसों से आने वालों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 टीमें बनाई हैं। बुधवार को संचारी रोग विशेषज्ञ डॉ. आकर्ष शुक्ल ने रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर पांच-पांच टीमें तैनात कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टीमों को जांच के लिए थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर व एंटीजन किट दी गई है। वहीं ग्रामीण अंचल में आशा बहु और एएनएम बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र कर रही हैं। उनसे मिली जानकारी के बाद स्वास्थ्य कर्मी बाहर से आने वाले लोगों की एंटीजन जांच करते हैं। हालांकि अभी तक जिले में परदेस से पहुंचने वाले लोग सुरक्षित हैं।
सावधान रहें लोग: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल के मार्च से लेकर अब तक कोरोना से 78 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 5,010 कोरोना के मरीज मिले थे, जिनमें से 4,925 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
जिले में 1,65,900 लोगों की आरटीपीसीआर की जांच हुई है। इसमें 1,55,630 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 2,20,842 लोगों की एंटीजन जांच हुई है। इसमें 2,15,455 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सैंपलिंग के लिए स्थान चिह्नित
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग फोकस सैंपलिंग प्लान के तहत सब्जी मंडी, भीड़भाड़ वाले स्थान के साथ ही मलिन बस्ती में प्रतिदिन एंटीजन टेस्ट कर रहा है। बुधवार को भी करौंदिया मोहल्ले में करीब 50 लोगों की एंटीजन टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed