फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1.38 lakh breakthrough in postal department electrical survey

डाक विभाग के विद्युत सर्वेक्षण में 1.3

Sun, 21 Jul 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
1.38 lakh breakthrough in postal department electrical survey
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना में डाक विभाग की ओर से वर्ष 2018 में जनपद के राजस्व गांवों में डाककर्मियों से विद्युत कनेक्शनों के लिए सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन

जिले में भी सहायक डाक अधीक्षक के अधीनस्थ सर्वे का सत्यापन करने वाले डाक सर्वेक्षकों को प्रति गांव के हिसाब से 50 रुपये का भुगतान करना था।
विभिन्न क्षेत्रों में चार डाक सर्वेक्षकों ने करीब 308 गांव के सर्वे का सत्यापन किया था। इन डाक सर्वेक्षकों के खाते में 15,400 रुपये के स्थान पर 1,54,000 रुपये का भुगतान कर दिया गया। भुगतान में करीब 1,38,600 रुपये का गोलमाल सामने आया है।
विज्ञापन

डाक सेवक संघ की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें विद्युत सर्वेक्षण का दोबारा स्थलीय सत्यापन होगा।
सर्वेक्षण में संदिग्ध पाए जाने वाले ग्रामीण डाक सेवक, बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) व डाक सर्वेक्षकों के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। संदेह के घेरे में आने वाले वाले कर्मचारी यदि दोषी पाए गए तो उनसे रिकवरी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय डाक अधीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि अभिलेखों की पड़ताल लगभग पूरी हो चुकी है। जिन स्थानों पर गड़बड़ी होने की आशंका है वहां के डाक सर्वेक्षकों, बीपीएम व ग्रामीण डाक सेवकों के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
डाक निदेशक (प्रयाग) राजीव उमराव ने बताया कि विद्युत सर्वेक्षण के भुगतान में हुई लापरवाही का मामला गंभीर है। प्रत्येक गांव के सर्वे व भुगतान की जांच कराई जा रही है।

इस संबंध में डाक अधीक्षक सुल्तानपुर को स्पष्ट रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने अभी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed