फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sub inspector pointed gun at co and so

नशे में धुत दरोगा ने सीओ और एसओ पर तानी रिवॉल्वर

Thu, 27 Dec 2012 11:53 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 27 Dec 2012 11:53 AM IST
विज्ञापन
sub inspector pointed gun at co and so

आला अधिकारी पुलिसवालों को सुधारने की कोशिश करते-करते थक गए पर न तो नशाखोरी थमी और न खाकी की बदमिजाजी। गंगापार के मऊआइमा थाने में बुधवार दोपहर नशे में धुत दरोगा ने ऐसा कारनामा किया कि एसओ और सीओ से लेकर एसपी तक सन्न हैं।

विज्ञापन


मुकदमों के बारे में पूछने पर नशेड़ी दरोगा ने थानेदार पर घूसखोरी का इल्जाम लगा खूब गालियां दीं। सीओ को भी हड़काया। प्रतिरोध करने पर दरोगा ने रिवॉल्वर तानी तो एसओ और सीओ ने थाने से भागकर जान बचाई। थाने में हंगामा और तमाशा करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ सोरांव राहुल मिश्र बुधवार दोपहर मऊआइमा थाने में लंबित मुकदमों की समीक्षा कर रहे थे। वह मुकदमों की विवेचना कर रहे दरोगाओं से सवाल-जवाब भी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दफा 308 के एक मुकदमे से आरोपी अजय कुमार का नाम निकालने की बाबत दरोगा सुल्खान सिंह से सवाल किया तो वह तैश में आ गया। दरोगा ने थानेदार मनोज राय पर पैसे लेकर मुकदमे से नाम निकलवाने का इल्जाम लगाया। थानाध्यक्ष ने इसे झूठ कहा तो दरोगा ने उन्हें खूब गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने शराब के नशे में बहके दरोगा को किसी तरह शांत किया। कुछ देर बाद उन्होंने इसी दरोगा सुल्खान सिंह से एक और मुकदमे से धारा 436 हटाने की वजह पूछी तो वह आगबबूला हो गया। दरोगा ने फिर एसओ को गालियां देते हुए कहा कि पैसे लेकर नाम हटवाया गया है। वह जोर-जोर से चीखने और हाथ दिखाकर एसओ को पीटने का इशारा करने लगा।

एसओ ने फटकारा तो दरोगा ने रिवॉल्वर निकाल ली। धमकी दी कि थानेदार को गोली से उड़ा देगा। सीओ ने शांत कराने की कोशिश की तो उन्हें भी धमका दिया। इस पर घबराए सीओ और एसओ फौरन थाने से निकल गए। ज्यादातर पुलिसवाले भी थाने से दूर जाकर खड़े हो गए। तब भी दरोगा थाना परिसर में टहलते हुए चीखता और गालियां देता रहा। सीओ ने नशेड़ी दरोगा की कारगुजारी के बारे में एसएसपी को बता दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।


थाने में देशी-अंग्रेजी की बोतलों के ढेर
पुलिसवालों ने बताया कि मऊआइमा थाने में मौजूदा समय में दो दरोगा अक्सर नशे में डूबे रहते हैं। बुधवार को बवाल काटने वाला दरोगा देशी दारू का लती है। उसके कमरे के पीछे देशी की बोतलों का ढेर लगा है, जबकि दूसरे दरोगा के कमरे के बाहर अंग्रेजी शराब की बोतलें फैली हैं। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी उनसे त्रस्त हैं।

‘थाने के भीतर नशे में दरोगा की करतूत शर्मनाक है। इस बारे में सीओ से जानकारी मिलने पर एसएसपी ने उस दरोगा को निलंबित कर दिया।’
- शफीक अहमद, एसपी गंगापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed