{"_id":"52f36c0aca8ee5bffe1a6c05a46de2b0","slug":"students-protest-against-job-quota-turns-violent-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में आरक्षण समर्थकों का बवाल, शहर में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में आरक्षण समर्थकों का बवाल, शहर में तनाव
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आरक्षण प्रक्रिया में हुए विवादित बदलाव को वापस लिए जाने के बाद इलाहाबाद में ओबीसी छात्रों ने शहर में जमकर बवाल मचाया और पत्थरबाजी की है।
विज्ञापन
इस फैसले से नाराज ओबीसी छात्रों ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हमला कर दिया है। शहर में तनाव के देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
UPPCS: नई आरक्षण नीति निरस्त, रिहा होंगे छात्र
विज्ञापन
यूपी सरकार द्वारा पीएससी परीक्षाओं में बैकफुट पर आने और नई आरक्षण व्यवस्था रद्द करने के बाद ओबीसी छात्रों ने आज अल्लापुर से एक जुलूस निकाला।
उग्र ओबीसी छात्रों ने मुलायम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाजपुर में सपा जिलाध्यक्ष के घर पथराव कर दिया है। तनाव के चलते इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
क्या है विवाद
यूपी लोक सेवा आयोग ने एक प्रस्ताव पारित कर परीक्षा के हर स्तर यानी प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आरक्षित वर्ग को ओवरलैपिंग का लाभ देने का फैसला किया था।
ओवरलैपिंग का मतलब ये है कि हर चरण में आरक्षित वर्ग के अधिक नंबर हासिल करने वाले अभ्यर्थी सामान्य वर्ग की मेरिट में शामिल होंगे और उतने ही सामान्य वर्ग के छात्र बाहर हो जाएंगे।
इससे पहले ओवरलैपिंग का लाभ सिर्फ अंतिम परिणाम पर ही दिया जाता था। पीसीएस मुख्य परीक्षा-2011 से आयोग ने इसे लागू किया था। आयोग के इसी फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई थी।