फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   stampede in shiv mandir of up, 2 death

यूपी: महादेवा मेले में भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 10 Mar 2013 10:19 PM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
बाराबंकी/ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
stampede in shiv mandir of up, 2 death

महाशिवरात्रि के मौके पर लोधेश्वर महादेवा मेले में कावड़ियों की अनियंत्रित भीड़ के दबाव के चलते बैरियर टूटने के बाद मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


भगदड़ की चपेट में आए कावड़ियों के जत्थे में ज्यादातर लोग कानपुर के रहने वाले हैं। यह हादसा मुख्य मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगाए गए तीसरे बैरियर पर रविवार तड़के करीब दो बजे हुआ।
विज्ञापन


डीआईजी और मंडलायुक्त फैजाबाद भी रविवार को घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। कावड़ियों के दबाव में बैरियर टूटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त मेला परिसर में लगभग छह लाख श्रद्धालुओं की भीड़ थी और बाहर से कावड़ियों के आने का सिलसिला जारी था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह बैरियर बनाए गए थे।

महादेवा में पिछले पांच दिनों से कावड़ियों की भीड़ का दबाव उम्मीद से कुछ ज्यादा ही बनने लगा था जिसके सापेक्ष प्रशासनिक इंतजामात बेहद लचर थे।

रविवार को महाशिवरात्रि होने के चलते शनिवार को शाम से ही कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, घाटमपुर, और बिठूर के कावड़ियों का रेला महादेवा की तरफ बाराबंकी से बढ़ रहा था।

शनिवार की रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हुआ तो कावड़ियों में उल्लास के साथ ही उनमें आगे बढ़ने की होड़ लग गई। तड़के करीब दो बजे बैरियर नंबर-तीन पर भीड़ का दबाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया।

घायलों के अनुसार इस बैरियर पर अनियंत्रित भीड़ को मौके पर मौजूद पुलिस कंट्रोल नहीं कर पाई और श्रद्धालुओं पर लाठियां फटकार दीं।

इससे कावड़ियों का दबाव बढ़ने से बैरियर टूट गया और कांवरियों में भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में वे लोग आ गए जो बैरियर के आगे बैठे हुए थे।

मृतक
भगदड़ में रामपाल (25) पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम मकड़ी खेड़ा थाना कल्यानपुर जिला कानपुर नगर और विदुर (23) पुत्र शिव गोविंद निवासी ग्राम कुलगांव थाना महराजपुर जिला कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल
घायलों में भी कानपुर के ही विक्रम (30) पुत्र वेदलाल निवासी ग्राम मकड़ीखेड़ा थाना कल्यानपुर, विजय पासी (25) पुत्र किसनलाल निवासी घाटमपुर, नान्हू (50) पुत्र मेहरूलाल निवासी कल्याणीपुरवा, थाना विधुनू, धर्मेंद्र (23) पुत्र मुकेश सिंह निवासी कुलगांव थाना महराजपुर और यहां सिविल लाइंस चौकी में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह को एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य घायलों में कानपुर जिले के घाटमपुर निवासी गुड्डू (15), नीरज दुबे (20), राहुल लल्लन (40), राजू मिश्रा (30), कल्लू यादव (60), अरविन्द तिवारी (30), बुधनंद (60) और रामकिशोर बाजपेई (40) निवासी जिला उन्नाव व नंदा (40) का इलाज पीएचसी महादेवा में किया गया। निजी अस्पताल में सोहनलाल (50) निवासी जूही गौशाला साकेत नगर कानपुर व राम अभिलाख निवासी चंदापुर थाना महराजपुर जिला कानपुर का रात में ही उपचार किया गया जहां से इलाज के बाद वे सभी चले गए।

डीआईजी और कमिश्नर ने लिया जायजा
रविवार को डीआईजी पीयूष मोर्डिया और मंडलायुक्त फैजाबाद संजय प्रसाद ने घटना स्थल व मेले का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि भगदड़ और बैरियर टूटने से हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि इस बार महादेवा में उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमड़ी, हादसे की वजह क्या रही इस बारे में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि हमेशा की तरह सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे।

अनियंत्रित भीड़ के कारण तीसरा बैरियर टूटने से भगदड़ मची। मेले में सुरक्षा के और बेहतर प्रबंध कराए गए हैं। जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. का भी कहना है कि मेले में इस बार भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा आ गई।


हादसे में मारे गए व घायलों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए शासन को लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और 5-6 लोग ही घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed