फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ssp touched feet of sp leader ram gopal yadav

एसएसपी ने छुए सपा नेता रामगोपाल के पैर

Thu, 24 Jan 2013 03:05 PM IST
एटा/इंटरनेट डेस्क
एटा/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
ssp touched feet of sp leader ram gopal yadav

यूपी के एटा जिले में बुधवार को एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। एक कार्यक्रम के दौरान एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय मोहन शर्मा समाजवादी पार्टी के सांसद और मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव के पैर छूते नजर आए।

विज्ञापन


रामगोपाल यादव एटा में एक आई कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए थे। इस दौरान वहां मौजूद सपा नेताओं में उनके पैर छूने की होड़ मची हुई थी। लगे हाथों ड्यूटी पर तैनात एसएसपी अजय मोहन शर्मा ने भी रामगोपाल यादव के पैर छू लिए। एसएसपी से जब इस मामले पर पत्रकारों ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि वह पैर छूने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा कारणों से नीचे झुके थे।
विज्ञापन


वहीं, रामगोपाल यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पैर छूने की बात को टाल दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में अधिकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, जोकि सही है। गौरतलब है कि इससे पहले बसपा सरकार में मायावती भी ऐसे ही एक मामले को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। औरैया में एक कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर मायावती की विशेष सुरक्षा में लगे एक अधिकारी ने अपनी जेब से रूमाल निकालकर उनके सैंडल साफ किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed