फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Special court takes cognizance of Atiq Ahmed extortion racket

UP: माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के खिलाफ ईडी की कार्रवाई; वसूली कांड पर अदालत ने लियाआरोपपत्र पर संज्ञान

Wed, 15 May 2024 09:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 May 2024 09:01 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया, जिसका अदालत ने मंगलवार को संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Special court takes cognizance of Atiq Ahmed extortion racket
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अदालत ने 14 मई को हुई अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि अतीक अहमद और उसके गैंग के सदस्यों ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और संपत्ति पर कब्जे किए हैं, जिसके बाद अतीक और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों को भी जांच में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने अतीक अहमद, उसके करीबी परिजनों, गैंग के सदस्यों की संपत्तियों की पड़ताल शुरू की। इसमें सामने आया कि अतीक और उसके सहयोगी अपराध के जरिये जुटाए गए धन को अचल संपत्तियां खरीदने में निवेश कर रहे थे।

सरकारी एजेंसियों से बचने के लिए तमाम संपत्तियों को अन्य व्यक्तियों एवं बेनामी धारकों के नाम पर खरीदा गया था। बता दें कि ईडी ने अतीक और उसके गैंग के सदस्यों की तमाम संपत्तियों को जब्त किया है, जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता की 8.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी शामिल थीं।

ईडी ने अतीक के 10 और शाइस्ता के एक बैंक खाते को भी जब्त किया था, जिसमें 1.28 करोड़ रुपये जमा थे।हालांकि अतीक की मौत के बाद जांच का दायरा कम होता चला गया।

 

शाइस्ता और बाकी परिजनों की जांच जारी
ईडी इस मामले में अतीक की पत्नी शाइस्ता, करीबी परिजनों और गैंग के सदस्यों के खिलाफ अभी जांच कर रही है। ईडी ने बीते वर्ष अप्रैल और जून माह में अतीक और उसके करीबियों के 27 ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें 1.15 करोड़ रुपये नकदी, 6 करोड़ रुपये के आभूषण और तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed