फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After severe flood in Nepal, alert in border districts of UP, CM gave instructions for vigilance

यूपी: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट, सीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

Wed, 26 Aug 2026 08:40 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 08:40 PM IST
सार

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री ने महाराजगंज और कुशीनगर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जाएगी। प्रभावितों को राहत, क्षति का आकलन और 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश भी जारी किए गए।

विज्ञापन
UP: After severe flood in Nepal, alert in border districts of UP, CM gave instructions for vigilance
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के दृष्टिगत प्रदेश के सीमावर्ती महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई क्षति को चिंताजनक बताते हुए दोनों जिलों के स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं राहत आयुक्त कार्यालय ने नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए परिजनों को हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है। दरअसल, बाढ़ से महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसके दृष्टिगत सीएम ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने नेपाल में हुई जान-माल की क्षति पर दुख भी जताया। साथ ही भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की।

विज्ञापन

 



 

बारिश-ओलावृष्टि का संज्ञान लेकर तत्काल मुआवजा देने का निर्देश

सीएम ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का संज्ञान लेकर अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने इससे हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन करने और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। वहीं प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed