{"_id":"761f218a-92b6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"special-buses-will-run-on-holi-for-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के लिए होली पर चलेंगी स्पेशल बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के लिए होली पर चलेंगी स्पेशल बसें
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने होली पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में पूर्वांचल के लिए 24 मार्च से स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
ये बसें दिल्ली-लखनऊ से वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और फैजाबाद आदि जिलों के लिए रवाना होंगी। इसी रूट पर बसों की वापसी भी होगी।
विज्ञापन
निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक बसें दिल्ली के लिए सवारियां लेकर रवाना हो चुकी हैं। अब यही बसें वहां से स्पेशल रूप में चलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 से 31 मार्च तक स्पेशल बसें चलाने का आदेश दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजे गए सर्कुलर के अनुसार लखनऊ के लिए 130 एवं दिल्ली के लिए 500 से अधिक बसों को आरक्षित किया गया है।
वैसे तो इन बसों को चलाने की योजना 24 मार्च से है, लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इनका संचालन शुक्रवार से भी हो सकता है। लखनऊ में यह बसें आलमबाग एवं कैसरबाग से संचालित होंगी।