फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp leaders and workers hooliganism in up

नहीं थम रही यूपी में सपाइयों की गुंडई

Thu, 23 Jan 2014 12:20 AM IST
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
sp leaders and workers hooliganism in up

उत्तर प्रदेश में रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम जमकर उत्पात मचाया। वाराणसी के रामनगर में गुरुवार को होने वाली सपा की रैली के लिए लोगों को लेने जा रही बस के चालक की पिटाई की। इससे खफा चालक ने वैनी चौराहे पर बस खड़ी कर जाम लगा दिया तो उसकी फिर से पिटाई की।

विज्ञापन


एक दुकानदार और एक ग्रामीण की भी पिटाई करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। घंटे भर तक वैनी चौराहे पर उपद्रव चलता रहा। वहां मौजूद रायपुर थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सुअरसोत चौकी इंचार्ज संतोष यादव की अगुवाई में पुलिस फोर्स पहुंची तो मारपीट कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पिटाई से घायल दुकानदार और ग्रामीण को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन


रायपुर एसओ नेहाल अहमद ने कहा कि वैनी के लोगों ने मारपीट करने वालों को सपा कार्यकर्ता होने की जानकारी दी है। वह खुद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। जैसे ही कोई तहरीर मिलेगी, मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता के रिश्तेदारों की गुंडई

sp leaders and workers hooliganism in up

सपा सरकार की छवि उसके अपने ही कार्यकर्ता खराब करने पर तुले हैं। इटावा में गाड़ी हटाने के विवाद में शहर के हाई प्रोफाइल सपा नेता के रिश्तेदारों ने अपने साथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

ओएनजीसी में सहायक प्रबंधक पद पर तैनात खिलाड़ी का आरोप है कि यदि वह दुकान में घुसकर बचाव न करता तो हमलावर उसकी हत्या कर देते। पीड़ित ने गाजियाबाद में तैनात इंस्पेक्टर पिता को भी घटना की जानकारी दी।

पिता की  कोशिश के बावजूद पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसके बाद उसने प्रेसवार्ता कर सपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित ने बताया कि कोतवाल ने तहरीर लेने से भी इंकार कर दिया।

'लात-घूसों और बेल्ट से पीटा'

sp leaders and workers hooliganism in up

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरविंद यादव (30) इटावा में भरथना रोड स्थित ओएनजीसी बॉटलिंग प्लांट में सहायक प्रबंधक पद पर तैनात हैं। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी अरविंद ने बताया कि 19 जनवरी की शाम को वह घरेलू सामान की खरीदारी करने प्रकाश टाकीज के पास स्थित एक दुकान आए थे। अपनी कार दुकान के सामने खड़ी कर वह सामान खरीने अंदर चले गए। शहर के सपा नेताओं के रिश्तेदार इन्नोवा कार पर सवार होकर वहां पहुंचे।

सत्ता के मद में चूर इन दबंगों ने अरविंद से अभद्रता करते हुए अपनी कार वहां से तुरंत हटाने को कहा। उसका आरोप है कि जब वह कार हटाने लगा तभी दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने उसे कार से खींच कर लात-घूसों और बेल्ट से पीटा।

पीड़ित के मुताबिक वह अपना बचाव कर भागा तो दबंगों ने उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा। चेहरे पर दहशत लिए अरविंद ने बताया कि जब दबंगों ने अपनी पिस्टल और राइफल निकालीं तो उसने भाग कर जनरल स्टोर में अपनी जान बचाई। दबंगों को खुले हथियार लाता देख दुकान मालिक ने शटर गिराकर उसे बचाया। अरविंद के मुताबिक अगर दुकानदार शटर न गिराता तो दबंग गोलीमार कर उसकी हत्या कर देते।

'सिलेंडर न देने की वजह से की गई मारपीट'

sp leaders and workers hooliganism in up

पीड़ित ने बताया कि दबंग उसकी जैकेट भी उतार ले गए जिसकी जेब में पांच हजार रुपये रखे थे। इसके अलावा दबंग सोने की चेन और अंगूठी भी उतार ले गए। प्रेसवार्ता में उनके साथ मौजूद ओएनजीसी संयंत्र प्रबंधक संदीप यादव ने बताया कि अरविंद यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं और उनके पिता रामनाथ सिंह यादव पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं जो वर्तमान समय में गाजियाबाद जिले में तैनात हैं।

संदीप ने बताया कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्लांट के अधिकारियों का रोजाना आना जाना रहता है इस घटना के बाद से अधिकारियों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता आए दिन उनसे सिलेंडरों की मांग करते हैं। यह मारपीट इन लोगों को सिलेंडर देने से मना करने का नतीजा है।

वह इस संबंध में डीएम से बात कर सुरक्षा की मांग करेंगे। अगर यही स्थिति रही तो वह अपने अधिकारियों से यहां से ट्रांसफर कराने की अपील करेंगे। कोतवाल एफएस जाफरी ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई शिकायत की जाती है तो जांच का उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed