फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth shot in land dispute in Sonbhadra

सोनभद्र में जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in land dispute in Sonbhadra
माची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने युवक को गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कजियारी गांव निवासी चुलई का पुत्र नंदू (25) शनिवार की रात अपने घर में सोया था। रात करीब एक बजे लघुशंका के लिए घर के बाहर निकला, तभी उसे लक्ष्य कर आरोपियों ने तीन फायर दाग दिए। इसमें एक गोली नंदू के दाहिने हाथ में लगी। फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोगों की नींद खुली। वह घर के बाहर आए तो आरोपी फरार हो गए। घायल नंदू को आनन-फानन सीएचसी वैनी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। घायल का भी बयान दर्ज किया। माची थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पूर्व ग्राम प्रधान राम दहिन, रामकृत, रामसरीखा, राजू, शिवजी, सुभाष समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर सीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि घायल युवक का आरोपियों से जमीन विवाद चल रहा है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed