फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth riding a bike collided with bamboo, serious fellow

Sonebhadra News: बांस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth riding a bike collided with bamboo, serious fellow
- पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर पर लगे पाइप के पास रखे बांस से टकरा गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिथौरी गांव निवासी नितिन बियार (18) पुत्र रामप्रसाद बियार गांव के ही सूर्य प्रताप बियार (23) के साथ बाइक से नौगढ़ रोड की तरफ से आ रहे थे। भड़कना गांव के पास सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप के पास रखे बांस और ईंट पर अनियंत्रित होकर बाइक चढ़ गई। इससे दोनों युवक गिर गए। नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल सूर्य प्रताप को 112 नंबर की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। नितिन दो भाइयों में बड़ा था। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

---
किशोर ने फंदा लगाकर दी जान
चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के डाला चढाई स्थित एक कच्चे मकान में मंगलवार को किशोर का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाला चढ़ाई निवासी अभिषेक कुमार (17) स्व सत्यनारायण अचानक किसी बात से क्षुब्ध होकर मां की साड़ी से फंदा बनाकर घर में बड़ेर से लटक गया। सामान गिरने की तेज आवाज सुनकर घर वाले देखे तो आनन फानन अभिषेक को उतारकर डाला निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed