फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth returning home dies in road accident

घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Sun, 23 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth returning home dies in road accident
घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
विज्ञापन

जबलपुर से लौट रहे थे सभी, सिंगरौली के बरगवां में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। जबलपुर से काम करके अपने घर विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के लिए लौट रहे श्रमिक की सिंगरौली के बरगवां में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में घर आ रहे तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। जिनका उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के छह युवक करीब एक महीने पहले जबलपुर के पास गाडरवारा स्थान पर सरिया शटरिंग का काम करने गये थे। लेकिन वहां गेट पास न बन पाने के कारण उन्हें काम नहीं मिला। साथ ले जाने वाले ठेकेदार ने एक माह तक रहने खाने का खर्चा दिया, बाद में वह भी बंद कर दिया। काम नहीं मिलने पर गांव के चार युवक शनिवार को सड़क मार्ग से घर वापस लौट रहे थे। सभी रेलवे की गाडर लदे एक ट्रक पर सवार थे। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में बरगंवा के पास अनियंत्रित होकर ट्रक के पलट गया। घटना में ट्रक सवार पतरिहा गांव निवासी सोनू कुमार (19) पुत्र राम प्यारे बियार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हृदय नारायण (24), मनोज कुमार(22) पुत्रगण राम विचार तथा विकास कुमार (18) पुत्र कपिलदास घायल हो गये। घटना की जानकारी रात में मिलने पर घरवाले ग्राम प्रधान ईश्वरी प्रसाद गुप्ता के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गये। दुर्घटना में तीनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ट्रक चालक एवं खलासी को भी मामूली चोटें आने की खबर हैं। रविवार को मृत युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोग शव लेकर घर लौट आये और कनहर नदी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed