फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth in-laws died after consuming poisonous substances

ससुराल आए युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth in-laws died after consuming poisonous substances
घोरावल। क्षेत्र के सलयबनवा में ससुराल आए घोरावल क्षेत्र के तेंदुई निवासी संजय (25) की रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वह पत्नी की विदाई कराने आया था। ससुरालियों ने देर रात शव को उसके घर पहुंचाया। सोमवार को जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तेंदुई गांव निवासी संजय यादव (25) की ससुराल डाला क्षेत्र के सलयबनवा में है। दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले संजय अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था। ससुराल वालों के मुताबिक रविवार की रात संजय ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल ले गए तो वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। ससुराल वालों ने संजय के परिजनों को घटना की जानकारी दी तो पिता मुन्ना राबर्ट्सगंज पहुंचे। इसके बाद परिजन उसे लेकर बीएचयू वाराणसी के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले संजय का शव लेकर रविवार देर रात पहुंचे। अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह तेंदुई के ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी घोरावल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संजय की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके आठ महीने की एक बेटी है, वहीं उसकी पत्नी गर्भवती है। घोरावल एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed