फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to lightning, three injured including brother

Sonebhadra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, भाई समेत तीन घायल

Thu, 09 May 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning, three injured including brother
कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी घायल हुए। सभी पाही पर बोरे में अनाज भर रहे थे। घायल युवकों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

पिपरी के तुर्रा निवासी इब्राहिम कुरैशी (28) पुत्र बाबू कुरैशी अपने भाई जुबेर (32) और गांव के ही शाबिर कुरैशी (40), असरफ कुरैशी (27) के साथ दो बाइक से झारोखुर्द गांव स्थित अपनी पाही पर आया था। देर शाम सभी पाही पर रखा अनाज बोरे में भर रहे थे। इसी बीच तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से इब्राहिम कुरैशी की मौत हो गई। अन्य तीनों युवक भी उसकी चपेट में आकर घायल हुए। घायल युवक किसी तरह इब्राहिम को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेख़र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध, एसआई काशी सिंह कुशवाहा अस्पताल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed