{"_id":"5f25972a8ebc3e7e2634498d","slug":"youth-dies-due-to-lightning-sonbhadra-news-vns539179456","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलियारी। रायपुर और मांची थाना क्षेत्र में शनिवार तड़क-गरज के साथ हुई बारिश के साथ बिजली गिरि। मांची थाना क्षेत्र के सूअरसोत कला गांव में बिजली की चपेट में आने से शिवकुमार 30 की मौत हो गई। वहीं गोटीबांध गांव में एक मवेशी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
अचानक अपरान्ह करीब तीन बजे से झमाझम बारिस शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक तड़क-गरज के बारिश होती रही। इस दौरानमांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत कला गांव में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे शिवकुमार अगरिया गंभीर रूप से झुलस कर मदद की गुहार लगाने लगा। खेतों मे काम कर रहे अन्य श्रमिक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे की उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मांची पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को दी। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था। उधर रायपुर थाना क्षेत्र गोटिबांध गांव निवासी बनारसी केसरी के दरवाजे पर बंधी गाय बिजली की चपेट में आने से मर गयी। पशु पालक ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी है।