फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to electrocution in forest

Sonebhadra News: जंगल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 23 Jan 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in forest
चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ गांव के जंगल में रविवार की रात बकरी की तलाश करने निकले राकेश (32) की संदिग्ध हाल में करंट लगने से मौत हो गई। चर्चा है कि कुछ लोगों ने जंगल में सूअरों को मारने के लिए बिजली का खुला तार बिछाया था। युवक उसी करंट की चपेट में आ गया। सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पतगड़ी निवासी राकेश (32) पुत्र किशुन रविवार की रात बकरी खोजने पास के जंगल में गया था। अचानक बिजली के करेंट के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मयफोर्स पहुंचे चोपन थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक करंट की चपेट में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल के समीप कुछ दूरी तक तार फैला हुआ था, लेकिन वे लोग पहुंचे तो मृतक के परिवार के लोग शव को ढके हुए थे। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed