फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to drowning in Rihand reservoir

रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत

Sun, 27 Jun 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Rihand reservoir
अनपरा थाना क्षेत्र के गरबंधा इलाके में स्थित रिहंद जलाशय में रविवार को तीन साथियों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की तलाश के बाद युवक का शव निकाला जा सका।
विज्ञापन

अनपरा के रेणुसागर चौकी क्षेत्र अंतर्गत गरबंधा निवासी ठेकेदार भगवती अग्रवाल का पुत्र रोहित अग्रवाल (18) रविवार सुबह रिहंद जलाशय में तीन साथियों के साथ नहाने गया था। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेनू पावर के पंप हाउस के समीप पहुंचने के बाद सभी साथी कपड़ा उतारकर पानी में उतरे। बरसात की वजह से बढ़े जलस्तर का अंदाजा नहीं लगने से रोहित गहरे पानी में चला गया। साथी कुछ समझ पाते तब तक वह डूब गया था। घटना से सहमे साथियों ने शोर मचाया, तब आसपास के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी जलाशय के किनारे पहुंच गए। कुछ साहसी युवकों ने पानी में उतरकर रोहित की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रोहित का शव निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed