फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to drowning in Rihand reservoir

रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Rihand reservoir
शक्तिनगर/ सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जुवाड़ी गांव के करीब रिहंद जलाशय में युवक की डूबने से मौत पर मातम पसर गया। बृहस्पतिवार को सुबह युवक के डूबने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाविकों व गोताखोरों की मदद से पूरे दिन खोजबीन की। कई घंटे तक खोजबीन के बाद शाम को युवक का शव मिला।
विज्ञापन

बरगवां क्षेत्र के रहवासी साजन साकेत (24) जुवाड़ी गांव ननिहाल में आए थे। गांव के कुछ लोगों के साथ साजन बृहस्पतिवार को सुबह मछली पकड़ने के लिए रिहंद जलाशय में गए थे। पानी में उतरने के दौरान वह दलदली चिकनी मिट्टी में फंस गए और डूब गए। युवक के जलाशय में डूबने की सूचना पर रिश्तेदारों व परिजनों में कोहराम मच गया। रिहंद जलाशय के तटीय गांव जुवाड़ी में हुई घटना की सूचना पर विंध्यनगर थाने के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास खोजबीन शुरू कराई। युवक की कई घंटे तक तलाश की गई। इस बीच शाम को साजन का शव मिला। तलाशी अभियान का नेतृत्व एसडीओपी देवेश पाठक ने किया। टीम में एएसआई एनपी तिवारी, प्रधान आरक्षक सुनील पाठक, अभिमन्यु उपाध्याय सहित कई पुलिस जवान व ग्रामीणों के साथ गोताखोर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed