फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to drowning in Lyra river

लईरा नदी में डूबने से युवक की मौत

Tue, 20 Jul 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Lyra river
म्योरपुर। किलबिल ग्राम पंचायत अंतर्गत लईरा नदी में मंगलवार की देर शाम डूबने से युवक की मौत हो गई। वह नदी में नहाने के लिए उतरा था, मगर गहरे पानी में डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किलबिल ग्राम पंचायत निवासी मानसिंह गोंड़ (40) मंगलवार की शाम देवरी टोला स्थित लईरा नदी में नहाने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। डूब रहे युवक की चीख-पुकार सुनकर किनारे मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। जब तक वह उसके पास पहुंचते युवक गहरे पानी में समा गया था। घटना की जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद मानसिंह का शव नदी से बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधानपति बच्चालाल प्रजापति की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed