फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies after falling in a well, created chaos

कुंए में गिरने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Fri, 12 Mar 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in a well, created chaos
बभनी। चैनपुर गांव में मेला देख कर घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

जगरनाथ (28) पुत्र भईयाराम निवासी चैनपुर बृहस्पतिवार की सुबह महाशिवरात्रि का मेला देखने मचधबंधवा गया था। मेला देखकर जगरनाथ शाम को घर लौट रहा था। घर से थोड़ी दूर पहले ही अपने चाचा के कुएं में गिर गया। रात होने के कारण वह कुंआ नहीं देख पाया। जब उसकी पत्नी फूलमती कुएं पर पानी भरने गई तो कुएं के पास पति का एक चप्पल देखकर चौंक गई। उसने कुएं में झांक कर देखा लेकिन उसे कुछ दिखा नहीं। इसके बाद उसने घरवालों को बताया। आशंका के तहत लोगों ने कुएं में जगरनाथ की तलाश की। थोड़ी देर बाद लोगों ने कुएं से जगरनाथ को निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed