फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies after coal laden trailer collides with roadblock

Sonebhadra News: कोयला लदे ट्रेलर टक्कर से युवक की मौत, किया चक्काजाम

Mon, 15 Jan 2024 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after coal laden trailer collides with roadblock
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में रविवार की रात कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। प्रदर्शन से मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी मुखलाल का पुत्र अर्जुन भारती (22) रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे डिबुलगंज बाजार से सामान लेकर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान रेणुकूट की ओर कोयला लेकर जा रहे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सड़क पर उतर आए। अनपरा-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर डिबुलगंज के पास जाम लगा दिया। जाम से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह, रेणुसागर चौकी पुलिस फोर्स के साथ डिबुलगंज पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को मुकदमा दर्ज कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का इकलौता लड़का था अर्जुन
अर्जुन अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहने हैं। इसमें तीन बहनों की शादी हो गई है। एक बहन छोटी है। पिता परियोजना में मजदूरी करते हैं। अर्जुन भी परियोजनाओं में हेल्पर का काम कर परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। अर्जुन की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed