{"_id":"66d77b7810ed982b5a0748d4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117462-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। नई बिछी रेल लाइन पर गाड़ी आने का अंदेशा न होने से वह उसकी चपेट में आ गया।
टेढा निवासी राजकुमार यादव रेलवे के गेटमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पुत्र अभय यादव (31) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। सोमवार को किसी काम से रॉबर्ट्सगंज गया था। देर शाम से लौटने के बाद अपने पुराने घर से नए घर के लिए निकला था।
रास्ते में रेल लाइन पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हाल ही में रेल लाइन का दोहरीकरण हुआ है। इस पर ट्रेनों का आवागमन भी शुरू हो चुका है। युवक को इसका अंदाजा न होने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी दुद्धी रेलवे स्टेशन से कोतवाली पुलिस को दी तो उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था।