{"_id":"66d77c7a21b69a94f307b381","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-117472-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राख की सफाई के बदले खर्च वसूलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राख की सफाई के बदले खर्च वसूलने की तैयारी
विज्ञापन
परियोजनाओं की राख का परिवहन नगर की सफाई में रोड़ा पैदा कर रहा है। सफाईकर्मी नगर के दैनिक कचरे के साथ हाईवे के राख की भी सफाई कर रहे हैं। अब नगर पंचायत परियोजनाओं को नोटिस भेजकर सफाई खर्च की वसूलने की तैयारी कर रहा है।
परियोजनाओं से निकलने वाली राख के परिवहन में लगे वाहनों से लगातार राख हाईवे पर गिर रही है। राख हवा के साथ दिन भर सड़क पर उड़ रखी है। इससे दिन में ही अंधेरा छा जा रहा है और सड़क पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
इस संबंध में नगर पंचायत की ईओ अर्पणा मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर गिरे राख की सफाई कराई जा रही है। पूर्व में परियोजनाओं को कोल परिवहन सुरक्षित ढंग से कराने के संबंध में नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
इस बार राख परिवहन के लिए तापीय परियोजनाओं को नोटिस दिया जा रहा है। नगर की सड़कों पर गंदगी फैलाने पर सफाई का पूरा खर्च भी संबंधित परियोजनाओं से वसूला जाएगा।