फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth Congress filled the form of unemployed youth

युवा कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं का भरवाया फार्म

Fri, 05 Feb 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress filled the form of unemployed youth
सोनभद्र। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नौकरी संवाद कार्यक्रम के तहत रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौराहे पर बेरोजगार युवाओं के फार्म भरवाए गए। साथ ही मिस्ड कॉल के जरिए उन्हें इस अभियान से जोड़ा गया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि सोनभद्र प्रदेश का दूसरा सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जनपद है। बावजूद इसके जिले में बेरोजगारों की संख्या सबसे अधिक है। दो करोड़ बेरोजगारों को प्रति वर्ष नौकरी देने का वादा करके सत्ता में भाजपा सरकार आई है, लेकिन सरकार बनने के बाद अपने वादों से मुकर गई है। प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के आह्वान पर जिले के सुदूर इलाकों में जाकर बेरोजगार युवाओं से संवाद किया जाएगा। शुक्रवार को करीब पांच सौ बेरोजगार युवाओं का फार्म भरवाकर इस अभियान से जोड़ा गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी कांग्रेस , प्रमोद पांडेय, रामानंद पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा, जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा, युवा कांग्रेस के शशांक मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव ,राजू देव पांडेय, मो. अकरम, संजय, विशाल सिंह, शिबू सोनी, सनी शुक्ला, प्रदीप चौबे, वीरेंद्र शुक्ला, आकाश कुमार, मृदुल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed