फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth climbed on electric pole after domestic dispute

Sonebhadra News: घरेलू विवाद के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक

Sat, 26 Aug 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth climbed on electric pole after domestic dispute
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में बीती रात एक युवक घरेलू विवाद के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव निवासी श्रीकांत (25) पुत्र बेचन घरेलू विवाद के बाद विद्युत खंभे पर चढ़ गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय विद्युत आपूर्ति ठप थी। लेकिन विद्युत आपूर्ति चालू होने के पूर्व ही किसी ग्रामीण ने युवक की फोटो खींचकर विद्युत विभाग द्वारा बनाए गए वाट्सअप ग्रुप पर डाल दी। जिसके बाद बिजली कर्मचारी भी हरकत में आ गए। जहां विद्युत आपूर्ति शुरू होने से रोक दी गई। करीब घंटे भर की मान मनौवल के बाद युवक जब खंभे से नीचे उतरा तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेश राम ने बताया कि ग्रामीणों की जागरूकता की वजह से युवक की जान बच गई। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed