{"_id":"5ec3fa168ebc3e908644ea63","slug":"youngman-came-from-bijnour-stolen-the-bike-sonbhadra-news-vns525709379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर से ससुराल आए व्यक्ति ने चुराई थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर से ससुराल आए व्यक्ति ने चुराई थी बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव से बीते सप्ताह चोरी की गई बाइक को पुलिस ने सोमवार की देर शाम को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घोरावल के विसुंधरी गांव में ससुराल आए बिजनौर जिले के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार पेढ़ गांव निवासी अनुराग पुत्र अवधेश ने तहरीर देकर बताया था कि बीते 15 मई को उसके घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी बाइक दोपहर के समय किसी अज्ञात ने चोरी कर ली। बाइक चोरी की लिखित सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी। चौकी प्रभारी दूधनाथ द्विवेदी ने बताया कि सोमवार शाम उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि विसुंधरी के जंगल में एक नाले के पास एक बाइक छिपाई गई है, जिसे एक व्यक्ति लेकर भागने की फिराक में है। चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बाइक बरामद करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम ऋतुराज सिंह पुत्र ब्रह्मपाल सिंह है। वह बिजनौर जिला के नूरपुर थाना क्षेत्र के चांगीपुर का निवासी है। वह इन दिनों विसुंधरी गांव में अपनी ससुराल आया था। पेढ़ गांव में एक घर के बाहर खड़ी बाइक को उसने चुराकर विसुंधरी के जंगल में एक नाले के पास छिपा दिया था। पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी ऋतुराज सिंह का चालान कर दिया।