{"_id":"67165edc2773efa8290b9ab7","slug":"young-men-treating-themselves-in-the-joint-hospital-staff-missing-questions-raised-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: संयुक्त चिकित्सालय में खुद ही ईलाज कर रहे युवक, स्टाफ नदारद, खड़े हुए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: संयुक्त चिकित्सालय में खुद ही ईलाज कर रहे युवक, स्टाफ नदारद, खड़े हुए सवाल
Mon, 21 Oct 2024 07:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:32 PM IST
सार
अनपरा नगर के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सा की अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां मौजूद कुछ युवक खुद ही आपस में पट्टी बांध रहे हैं। मौके से चिकित्सक और स्टाफ नदारद है। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में खुद ही ईलाज कर रहे युवक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अनपरा नगर के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में कुछ घायल युवक अस्पताल में स्वयं से इलाज कर रहे हैं और वहां कोई भी मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं है। इसी मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कुछ घायल युवक संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और स्वयं से ही अपना मरहम पट्टी करने लगे। वायरल वीडियो दो अक्तूबर का शाम पांच बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के साथ बताया जा रहा है कि अस्पताल के इमरजेंसी में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
शाम होने के बाद अस्पताल लावारिश हो जाता है। इसी कारण कई घायल मरीज डॉक्टर के उपस्थित ना होने के कारण निजी अस्पतालों में चले जाते हैं। इस संबंध में संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.रवि प्रताप ने बताया कि घटना दो अक्टूबर की है।
विज्ञापन
उस दिन अस्पताल में सिस्टर डिलेवरी करा रही थी और कुछ युवक आए और सिस्टर को धक्का देते हुए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चले गए और अपने से मरहम पट्टी करके चले गए। इस बीच सिस्टर ने पुलिस और मुझे सूचना दी थी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक को वीडियो के साथ लिखित शिकायत दी गई थी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।