फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man was beaten up and got serious

मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

Sun, 02 Jan 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Young man was beaten up and got serious
विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार निवासी कामेश्वर खरवार (22) पुत्र राजमन खरवार को शनिवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को फुलवार निवासी कामेश्वर महुली बाजार जा रहा था। फुलवार महुली संपर्क मार्ग पर स्थित मलिया नदी के पुल पर कुछ लोग बाइक खड़ी कर बैठे थे। युवक ने जाने के लिए उनसे साइड मांगा तो वे लोग गाली गलौज करने लगे और मना करने पर पीटने लगे। युवक के शरीर के कई हिस्सों को पत्थर से कूंचकर बेहोशी की हालत में उसे पुल के नीचे फेंक दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने युवक को विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। विंढमगंज थानाध्यक्ष सूर्यभान ने कहा कि घटना की सूचना नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed