{"_id":"6620c4a70e4f0abe140031b2","slug":"young-man-poured-petrol-and-himself-on-fire-in-sonbhadra-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: युवक पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, बकाया पैसा मांगा तो मनबढ़ों ने दिखाई हैवानियत; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: युवक पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, बकाया पैसा मांगा तो मनबढ़ों ने दिखाई हैवानियत; मौत
Thu, 18 Apr 2024 09:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:34 PM IST
सार
Sonbhadra News: युवक द्वारा खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
युवक को भेजा गया अस्पतालष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में बकाया पैसा मांगने पर युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसने वारदात में तीन लोगों का नाम भी लिया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
दूसरी तरफ, इस बाबत पुलिस ने बताया कि उक्त युवक ने बीती रात स्वयं ही आग लगाई है। घटना के वक्त युवक नशे में था। पुलिस ने बताया कि दोनों तथ्यों पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों से भी प्रार्थना पत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
मप्र के बैढ़न थाना क्षेत्र निवासी युवक जय पुरी (35) पिछले कई वर्षों से दुद्धी के धनौरा गांव में रहता था। उसे गंभीर रूप से झुलसे हाल में दुद्धी सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया था। युवक का शरीर 80 फीसदी से अधिक जल गया था।
अस्पताल में पूछताछ में उसने बताया कि उसने कन्हैया, बब्बन और वीरेंद्र को पैसा दिया था। जब उसने बकाया पैसा की मांग की तो इनकार करने लगे। गुरुवार की सुबह आरोपियों ने उसे पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।