फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man killed in revenge by hitting him with sticks - poles

रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

Sat, 07 Mar 2015 10:44 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sat, 07 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in revenge by hitting him with sticks - poles
रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चला। इसमें बुद्धिनाथ गोड़ (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन


 जबकि परिवार के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर लिया है। प्रधान पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। डोरिया गांव में हर्षू गोड़ और राजेश गुप्ता के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

आए दिन दोनों परिवारों के बीच कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार की शाम हर्षू गोड़ और उसका बेटा बुद्धिनाथ घर से गांव में ही किसी से मिलने जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में राजेश और उसके परिवार के सदस्यों से उनकी कहासुनी शुरू हुई। फिर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडा चलने लगा।

इसमें बुद्धिनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ ही उसके पिता हर्षू गोड़ (60), उसकी पत्नी रजवंती (55) बेटी लक्ष्मीना (18) और पुत्र भागीरथी (12) को भी चोट आई।

जबकि दूसरे पक्ष से रामविलास को चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर रायपुर एसओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में कराया और फिर जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 यहां से गंभीर हालत में बुद्धिनाथ को वाराणसी के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रधानपति राजेश गुप्ता, भाई रामविलास, शंभू और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपी राजेश और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद जिला अस्पताल पर शनिवार की सुबह मृतक के पक्ष वालों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम करने का प्रयास किया


 लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने से वे जाम नहीं लगा सके। उधर, सीओ लक्ष्मण राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीडि़त पक्ष के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed