फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man killed by beaten with sticks in Sonbhadra

सोनभद्र में युवक की हत्या: दबंगों ने लाठी-डंडे से बोला हमला, पीट-पीटकर किया लहूलुहान; अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 07 May 2024 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 May 2024 02:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शख्स की पुराने विवाद में हत्या कर दी गई। चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी के मीना बाजार जा रहे युवक को लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Young man killed by beaten with sticks in Sonbhadra
मृतक के पिता शिवचंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी के मीना बाजार में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
मारकुंडी निवासी शिवचंद यादव का पुत्र श्याम नारायण (35) मंगलवार को घर से मीना बाजार में खरीदारी के लिए जा रहा था। पिता शिवचंद के मुताबिक रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया। पिटाई से श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


परिजन और आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार श्याम नारायण का आरोपियों से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में उस पर हमला हुआ है। उधर, चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed