{"_id":"66d5abd0ed8c9f1c6802ecdd","slug":"young-man-drowned-in-nagwan-dam-during-picnic-dead-body-found-after-20-hours-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था युवक, नहाते समय पानी में डूबा; 20 घंटे बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था युवक, नहाते समय पानी में डूबा; 20 घंटे बाद शव बरामद
Mon, 02 Sep 2024 05:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:43 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में पिकनिक मनाने गया युवक नगवां बांध में डूब गया। काफी खोजबीन के 20 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
20 घंटे बाद युवक का शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र में नगवां बांध पर दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूब गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। करीब 20 घंटे बाद सोमवार की दोपहर में उसका शव कर्मनाशा नदी में बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव निवासी ज्योतिष पटेल (39) पुत्र विजय परिजनों संग रॉबर्ट्सगंज के हाईडील कालोनी में रहता था। रविवार को अपने दोस्तों के साथ नगवां बांध पर पिकनिक मनाने गया था। शाम करीब छह बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
तेज बहाव के कारण पानी में डूब गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना आनन-फानन माची थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने सोमवार को सुबह से ही बांध में खोज जारी की। करीब 20 घंटे बाद दोपहर 2 बजे युवक का शव कर्मनाशा नदी में बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन