फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man dies after falling in well

ससुराल गए युवक की कुंए में गिरने से मौत

Thu, 11 Aug 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after falling in well
असनहर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह कूप से पानी भरते समय ससुराल गए एक यवक का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। कूप मेें गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विजय कुमार (32) पुत्र बेचन प्रसाद निवासी वार्ड दो रामनगर दुद्धी बृहस्पतिवार की सुबह अपने ससुराल असनहर पहुंचा। जलपान के बाद विजय कुएं पर स्नान करने गया। स्नान करने के लिए वह पानी भरने लगा, उसी समय उसका पैर फिसल गया गिर पड़ा। यह देख एक बच्ची शोर मचाने लगी। शोर-शराबा सुनकर काफी संख्या में लोग कूप पर पहुंच कर निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर युवक को निकाला और सीएचसी बभनी ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई राम सिंहासन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed