{"_id":"672c79ead05af3918205bbe6","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-sonbhadra-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : छठ की खुशियों के बीच पसरा मातम, सामान लेने गए ससुर-दामाद हुए हादसे का शिकार; एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : छठ की खुशियों के बीच पसरा मातम, सामान लेने गए ससुर-दामाद हुए हादसे का शिकार; एक की गई जान
Thu, 07 Nov 2024 01:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:59 PM IST
सार
सोनभद्र में छठ पूजा की तैयारी के बीच मातम पसर गया। छठ का सामान लेने के लिए घर से निकले शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका ससुर भी हादसे में चोटिल हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व मौके पर मौजूद पुलिस व लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के अनपरा सिंगरौली मार्ग के औड़ीमोड़ रेलवे पुल के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है। दोनों आपस में दामाद और ससुर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
सीमा से सटे सिंगरौली जिले के कचनी गांव निवासी नंदलाल साकेत पुत्र शीतल ऊर्फ बंशीधर साकेत (50) गुरुवार की सुबह सिंगरौली के चुर्की गांव आया हुआ था। अपने ससुर के साथ छठ का सामान लेने के लिए बाइक से अनपरा बाजार आया था। यहां से सामान लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान औड़ीमोड़ रेलवे पुल के नीचे सिंगरौली की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई और ससुर को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मौके से ट्रेलर और आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई।