{"_id":"6853f086ecb0c9c6a80296b5","slug":"young-man-died-in-an-accident-due-to-collision-between-truck-and-bike-three-people-injured-in-sonbhadra-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार देवर की मौत, भाभी समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार देवर की मौत, भाभी समेत दो लोग घायल
Thu, 19 Jun 2025 04:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Jun 2025 04:46 PM IST
सार
Sonbhadra News: चोपन-भरहरी मार्ग पर सेमिया गांव के पास हादसा हुआ। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चोपन-भरहरी मार्ग पर बृहस्पतिवार को सेमिया गांव के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की भाभी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र निवासी सोनू (28), अपनी भाभी पुष्पा का उपचार कराने चोपन आया था। उनके साथ गांव का ही बब्बू भी था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। दवा लेने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। सेमिया घोरिया गांव के पास सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; खुलासा: गुलशन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 25- 25 हजार घोषित था इनाम; सरेंडर करने के फिराक में थे आरोपी
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं बब्बू को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुष्पा की हालत सामान्य है। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।