फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two accused arrested bounty of 25,000 rupees on Gulshan murder case in mau

खुलासा: गुलशन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 25- 25 हजार घोषित था इनाम; सरेंडर करने के फिराक में थे आरोपी

Thu, 19 Jun 2025 04:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

Mau News: गुलशन यादव हत्याकांड के बाद से फरार दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Two accused arrested bounty of 25,000 rupees on Gulshan murder case in mau
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में गुलशन यादव हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में शहर कोतवाली में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन


प्रेस वार्ता करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि 10 जून को रेलवे स्टेशन के समीप हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें रितेश सोनकर उर्फ कलर पुत्र मुन्ना सोनकर निवासी दक्षिण टोला महारानियां शहर कोतवाली और हिमांशु सोनकर और विकास पुत्र नरसिंह प्रसाद सोनकर निवासी दक्षिण टोला महारानियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Israel-Iran War: पूर्वांचल के श्रमिकों का दर्द... तीन घंटे पर बज रहा सायरन, बंकर में छिपकर बचा रहे जान
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त रितेश पर आठ और हिमांशु पर पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, चाभी, ईंट व मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे, पुलिस ने कचहरी गेट से इन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed